गुरुवार, 4 नवंबर 2021

मोदी शुक्रवार को जाएंगे केदरनाथ, आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

देहरादून, चार नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ की यात्रा पर जाएंगे और वहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही उनके वहां पर आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने का कार्यक्रम है।

केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण कार्य 2019 में शुरु हुआ था। यह प्रतिमा 12 फुट ऊंची और 35 टन वजनी है।

प्रधानमंत्री रूद्रप्रयाग जिले में गंगा की सहयोगी मंदाकिनी नदी किनारे स्थित इस तीर्थयात्रा की यात्रा के दौरान शंकाराचार्य की समाधि का भी उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद नष्ट हुई शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कुछ और परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे और 400 करोड़ रुपये की लागत वाली केदारपुरी पुनर्निर्माण योजना की आधारशिला रखेंगे।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3GR5B5l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें