गुरुवार, 11 नवंबर 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास की छुट्टी घोषित की, शुरू हुई राजनीति

करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड का लोक संस्कृत त्योहार इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सूचना ट्विटर एकाउंट पर शेयर की। जिसमें मुख्यमंत्री ने गढ़वाली भाषा में इस त्योहार की छुट्टी की सूचना लिखी। छठ की पूजा के दौरान छुट्टी घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर इगास बग्वाल के लोक त्योहार पर छुट्टी की मांग चल रही थी। इगास बग्वाल या बूढ़ी दिवाली उत्तराखंड का लोक त्योहार इगास बग्वाल को बूढ़ी दीवाली के नाम से भी जाना जाता है। सूचना के अनुसार भगवान राम की अयोध्या वापसी की सूचना पहाड़ी क्षेत्र में 11 दिन बाद पहुंची थी। जिस कारण पहाड़ी छेत्र में दीवाली एकादशी वाले दिन मनाई जाती है। इसी कारण इसको इगास बग्वाल का त्योहार कहा जाता है। अनिल बलूनी ने जताया आभार, त्रिवेंद्र ने कहा की बड़ी बात नहीं होने के बाद उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। वहीं एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जब मीडियाकर्मियों ने इस बारे में पूछा तो त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इगास बग्वाल की छुट्टी घोषित करना कोई बड़ी बात नहीं है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3c0hVC8

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें