रविवार, 8 अगस्त 2021

Uttarakhand News: उत्तराखंड महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की ब्रांड एंबेसडर होंगी वंदना कटार‍िया, धामी सरकार का ऐलान

देहरादून तोक्‍यो ओलंप‍िक 2021 में धमाल मचाने वाली वूमेंस हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) को उत्तराखंड सरकार ने बड़ा सम्‍मान से नवाजा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी () ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को राज्य महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया और उनकी साथियों को तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और उन्हें अपना मनोबल बनाए रखने को कहा। हरिद्वार की निवासी कटारिया से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बात करते हुए धामी ने कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश और राज्य को गौरवान्वित किया है। धामी ने कटारिया को वापस आने पर देहरादून में अपने आधिकारिक आवास पर मिलने का निमंत्रण दिया। 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा सीएम ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नयी नीति बनायी जा रही है, जिसके तहत खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कटारिया के लिए तोक्यो ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की पहले ही घोषणा कर चुके धामी ने कहा कि उन्हें तिलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3lHNuGV

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें