गुरुवार, 13 मई 2021

उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरी, छह घायल

उत्तरकाशी, 13 मई (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के लिवाडी गांव में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से छह व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए । आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

सूचना मिलने पर झुलसे व्यक्तियों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाया गया ।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि घटना लिवाड़ी गांव में दोपहर को हुई जहां लोग खेतों में काम कर रहे थे । पटवाल ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से छह ग्रामीण उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3htEGm5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें