गुरुवार, 13 मई 2021

उत्तराखंड में मिले 7127 मामले, 122 की मौत

देहरादून, 13 मई (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7127 नए मामले सामने आये जबकि 122 अन्य मरीजों की महामारी से मौत हो गई । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 271810 हो चुकी है । इसमें कहा गया है कि ताजा मामलों में सर्वाधिक 2094 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिदवार में 1354, उधमसिंह नगर में 691, नैनीताल में 587, टिहरी गढवाल में 508, पौड़ी में 361, उत्तरकाशी में 317 और रूद्रप्रयाग में 304 नए मरीज सामने आए ।

इसके अनुसार ताजा मौतों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 4245 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 78304 हैं जबकि 184207 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2RNa2sU

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें