यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,87,286 हो चुकी है।
बुलेटिन के मुताबिक सर्वाधिक 1248 नए मामले देहरादून जिले में आए जबकि हरिद्वार में 572, टिहरी में 498, उधमसिंह नगर में 393, पौडी में 391, रूद्रप्रयाग में 356 और उत्तरकाशी में 351 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल 4811 कोरोना वायरस संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 78,802 हैं जबकि 1,98,530 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fqRJSF
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें