स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नये मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,95,790 हो चुकी है। नये मामलों में सर्वाधिक 1,226 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 555, पौडी में 509, नैनीताल में 442, उधमसिंह नगर में 372 और टिहरी में 348 मामले सामने आए।
इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में हुई मौतों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 5,132 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 76,232 हैं जबकि 2,09,196 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2QrySOE
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें