शनिवार, 15 मई 2021

उत्तराखंड में शादी में शामिल हो पाएंगे 20 लोग, दूल्हा-दुल्हन समेत सबको लानी होगी RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट

करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड में अब शादी समारोह में शामिल होने की शर्तों को और सख्त कर दिया गया है। कोरोना महामारी के बाद शादी समारोह में शामिल होने वालों की संख्या में पहले 50 लोगों को शामिल होने की आज्ञा दी जा रही थी। इसके बाद यह संख्या घटाकर 20 कर दी गई। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सख्त फैसला लिया है और आदेश दिए है कि अब शादी में शामिल होने के लिए कोविड जांच नेगेटिव होनी अनिवार्य होगी। उत्तराखंड प्रदेश के शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बात करते हुए बताया कि सरकार के पास जो डेटा है उसके अनुसार शादी समारोह के चलते संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही थी। शादी में भले ही 20 लोग शामिल हो रहे हों लेकिन उसमें से कितने लोग संक्रमित है कोई नहीं कह सकता इसलिए अब यह अनिवार्य कर दिया गया है कि दूल्हा दुल्हन समेत सभी परिजन आर टी पी सी आर की रिपोर्ट नेगटिव के साथ ही शामिल होंगे। 17 मई को लॉकडाउन पर फैसला कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि लॉकडाउन पर फैसला 17 मई को लिया जाएगा। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। शासन ने यह भी साफ किया है कि जिन व्यक्तियों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया है, वे रिपोर्ट आने तक खुद को होम आइसोलेशन मे रखेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करेंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3tPrj1S

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें