थाना प्रभारी राम किशोर सकलानी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि ‘वॉल पेंटिंग’ का काम करने वाली युवती ने अपनी तहरीर में कहा है कि 25 अप्रैल को ‘वॉल पेंट’ कराने की बात कहकर देहरादून निवासी उमंग गांधी उसे मुनि की रेती के तपोवन स्थित अपने कमरे में ले गया जहाँ उसकी महिला मित्र एविन भी मौजूद थी।
युवती ने आरोप लगाया कि इन दोनों ने उसे भांग पिला दी और उसके नशे में आने के बाद उमंग ने उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहाँ मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आरोपी की महिला मित्र अभी फरार है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33my6W8
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें