इस गाँव में अभी कुल 45 लोग निवास करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक ही जगह कोरोना संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य ग्रामीणों के नमूने लेने में जुट गई हैं।
सतपुली की तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि ग्रामीणों के पिछले कुछ दिन से बीमार चलने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन मई को जांच के लिए उनके नमूने लिए गए थे।
उन्होंने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को घर में ही पृथक-वास में रखा गया है और यदि किसी व्यक्ति की तबियत ज्यादा बिगड़ेगी तो उसे सतपुली स्थित जिला कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया जाएगा।
इसके अलावा, इस गाँव के पास स्थित अन्य गाँव कोटा मल्ला में चार और काण्डई में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहां भी स्वास्थ्य विभाग अन्य ग्रामीणों के नमूने ले रहा है।
प्रशासन द्वारा ग्राम सभा बंदून को निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया है।
पौड़ी के एक अन्य गांव टंगरोली में भी 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं और उसे लघु निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3h5OfY0
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें