सोमवार, 10 मई 2021

ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी में एक गिरफ्तार

ऋषिकेश, 10 मई (भाषा) ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कथित कालाबाजारी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि महेंद्र यादव नाम के आरोपी को स्थानीय आवास विकास कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पांच ऑक्सीमीटर तथा 10 ऑक्सीजन फ्लोमीटर के अलावा 6000 रू नक़द भी बरामद किए ।

उन्होंने बताया पुलिस ने आरोपी यादव की दिल्ली नंबर की कार को भी जब्त कर लिया है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3uEfGMG

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें