सोमवार, 10 मई 2021

हरिद्वार: 2 दिन से लापता 2 बच्चों के शव गाड़ी से बरामद, शरीर पर मिले हैं चोट के निशान

करन खुराना, हरिद्वार हरिद्वार जनपद के सलेमपुर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को दो बच्चे अरहान (8) और फैजान (7) घर के पास ही खेल रहे थे। देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नही लौटे तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश में जुट गए। रात घर के पास ही खड़ी गाड़ी के पास बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। गाड़ी को खोला तो उसमें दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति की है और यह गाड़ी पिछले एक साल से ऐसे ही खड़ी है। बताया गया है कि बच्चों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवुडई कृष्णा राज एस ने बताया कि गाड़ी से दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्र कर जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह बताया जा सकता है कि बच्चों की मौत कैसे हुई होगी। पुलिस टीम विधिवत कार्यवाही में जुटी हुई है। एसओजी और अन्य टीमो को भी जांच पड़ताल के लिए आदेश दे दिए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3vQIj9x

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें