मंगलवार, 9 मार्च 2021

उत्तराखंड के सीएम रावत ने पद से इस्तीफा दिया

देहरादून, नौ मार्च (भाषा) उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से जारी नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया ।

मुख्यमंत्री रावत शाम चार बजे के बाद राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा ।

त्यागपत्र देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए रावत ने कहा कि कल सुबह 10 बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जहां नए नेता का चुनाव किया जाएगा ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3enrLAw

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें