बुधवार, 10 मार्च 2021

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर 'रावत' उपनाम की हैट्रिक

देहरादून, 10 मार्च (भाषा) तीरथ सिंह रावत के बुधवार को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश सरकार के मुखिया पद पर 'रावत' उपनाम की हैट्रिक हो गई।

तीरथ सिंह ऐसे तीसरे मुख्यमंत्री हैं जिनका उपनाम रावत है। इससे पहले, उनके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017 से लेकर 2021 तक प्रदेश की बागडोर संभाली। वर्ष 2017 से पहले 2014 में कांग्रेस नेता हरीश रावत मुख्यमंत्री बने थे।

सोशल मीडिया में यह संदेश भी वायरल हुआ कि एक ''टीएसआर'' (त्रिवेंद्र सिंह रावत) गए और दूसरे ''टीएसआर'' (तीरथ सिंह रावत) आ गए।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3es6yVR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें