शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

महीनों बाद भारत-नेपाल सीमा पुल खुले

पिथौरागढ, पांच फरवरी (भाषा) कोविड—19 महामारी के कारण पिछले 10 महीनों से उत्तराखंड में भारत—नेपाल सीमा पर बंद पांच पुल राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को फिर खोल दिए गए । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । पिथौरागढ के जिलाधिकारी वी के जोगदंडे ने इस संबंध में आदेश जारी करने के बाद बताया, 'हाल में केंद्र सरकार के ताजा दिशानिर्देशों के आलोक में इस संबंध में राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद हमने धारचूला, पिथौरागढ, डीडीहाट के उप जिलाधिकारियों तथा भारत—नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल की बटालियनों को सभी पांच सीमा पुलों को खोलने के निर्देश दिए हैं ।' नेपाल सरकार इन पुलों को खोलने का पिछले हफ्ते ही आदेश जारी कर चुकी है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3oSpiPS

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें