शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले सामने आये

देहरादून, छह फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को 47 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 96,478 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार, नये मामलों में से सर्वाधिक 12 मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं जबकि हरिद्वार में 12, नैनीताल में 11 और पिथौरागढ़ तथा उधमसिंह नगर में पांच-पांच, चम्पावत तथा पौड़ी में एक-एक मामला सामने आया। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में शनिवार को इस महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1664 पर पहुंच गई है। इसके अनुसार अब तक कुल 92,519 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 937 है। कोविड-19 के 1358 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 3,470 लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ ही अब तक कुल 73,562 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3jqaJlI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें