देहरादून, दो अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 311 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में महामारी के कुल रोगियों की संख्या 49,559 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में महामारी से 11 और मरीजों की मृत्यु हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 132 नए मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि देहरादून में 67 और नैनीतााल में 47 मामले सामने आए। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 11 और कोविड मरीजों की जान चली गयी। महामारी से अब तक प्रदेश में 636 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 4,0176 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 8,504 है । प्रदेश में कोविड-19 के 243 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/30uDrtl
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें