बुधवार, 6 मई 2020

शांतिकुंज आश्रम के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्लीशांतिकुंज आश्रम हरिद्वार के प्रमुख पर रेप की जीरो एफआईआर विवेक विहार थाने में दर्ज की गई है। इस मामले में उनकी पत्नी भी नामजद है। बता दें कि पांड्या पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। उधर, दिल्ली में दर्ज यौन शोषण की जीरो एफआईआर पर प्रणव पंड्या का कहना है कि यह उनके खिलाफ एक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह शिकायत की है वह उनके अनुसार शांतिकुंज में रहता है और अपनी पत्नी को भी उनके खिलाफ इस्तेमाल कर ब्लैकमेल करता रहता है। उन्होंने कहा कि वह 17 मई को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उस व्यक्ति को शांतिकुज से निकालने का मन बना रहे हैं । उनका कहना है कि लॉकडाउन के दौरान निकालना उचित नहीं है। उनका कहना है कि वह कानूनी ढंग से पूरी लड़ाई लड़ेंगे। पढ़ें, क्या होती है जीरो एफआईआरअगर शिकायती के साथ किया गया अपराध उस थाने की जूरिस्डिक्शन में नहीं हुआ हो, जहां शिकायत लेकर शिकायती पहुंचता है, तो भी पुलिस को शिकायती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करना होगा। ऐसी स्थिति में बाद में शिकायत को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस तरह की प्राथमिकी को ZERO FIR कहा जाता है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2W7a6Dv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें