बुधवार, 6 मई 2020

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में फैलाई गलत ख़बर, 6 पर केस दर्ज

महेश पांडेय, देहरादूनउत्तराखंड के मुख्यमंत्री () को लेकर में झूठी और भ्रामक पोस्ट डालने वाले 6 लोगों के खिलाफ कैंट पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया में किसी भी तरह की झूठी और गलत अफवाह वाली सूचना प्रसारित न करने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के पुलिस डीजी लॉ ऐंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों का नाम आया सामने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने के आरोप में जिन छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उनमें पंकज ढौंडियाल, नरेंद्र मेहता, नवीन भट्ट, शरद कैंतुरा, कुलदीप पंवार, कमल सिंह नेगी शामिल हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2SHat5H

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें