शुक्रवार, 8 मई 2020

पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे दबकर नेपाली मजूदर की मौत

उत्तरकाशी, आठ मई :भाषा: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दिल्ली—यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे दबने से नेपाली मूल के एक मजदूर की मौत हो गयी । उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम हुई इस घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बड़कोट से तीन किलोमीटर दूर कृष्णा खड्ड के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा और इसके नीचे दबने से 22 वर्षीय पद्म बहादुर की मौत हो गई। बड़कोट पुलिस एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल :एसडीआरएफ: ने जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WfPSaN

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें