देहरादून हरिद्वार में बुधवार को दो युवकों को संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। बता दें कि ज्वालापुर के पांवधोई में पहले एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसी कोरोना पॉजिटिव जमाती के साथ तबलीगी जमात से लौटे अन्य जमाती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उधर, नैनीताल में भी दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में अब तक पांच कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज होने के बाद अब कुल 30 मामले एक्टिव हैं। जानकारी के मुताबिक, पहले कोरोना पॉजिटिव घोषित युवक के साथ ही जमात में शामिल रहे एक दूसरे युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दूसरा युवक भी पांवधोई का ही निवासी है। पुलिस ने पहले युवक के परिवार से जुड़े करीब 12 लोगों को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। हरिद्वार एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के अनुसार अब दूसरे युवक के परिवार व उससे जुड़े लोगों के बारे में भी छानबीन शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड में लॉकडाउन के अंतिम चरण में होगी और सख्ती उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में जमातियों की वजह से कोविड-19 महामारी के और बढ़ने के बाद राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार लॉकडाउन के अंतिम सप्ताह में कठोर कदम उठाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार रोजाना की छह घंटे की ढील की अवधि को घटाकर 3 से 4 घंटे करने वाली है। इसके अलावा 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से राज्य में फंसे विदेशियों को भी यहां से निकालने की कोशिशें जारी हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3c52Pcm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें