देहरादून, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थानीय मस्जिद के इमाम को पृथक करने का विरोध प्रकट करने के लिये रविवार को लोग घरों से बाहर आ गये। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने यहां बताया कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित मस्जिद के इमाम के किसी जमाती के संपर्क में आने की जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्हें पृथक किया जा रहा था और इसी को लेकर लोगों ने मामूली विरोध किया। उन्होंने बताया कि विरोध करने के लिए क्षेत्र की एक संकरी गली में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी लेकिन पुलिस, खुद इमाम और उलेमाओं के दखल के बाद मामला जल्द ही सुलझ गया। इमाम को मस्जिद में ही पृथक किया जा रहा है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2y41O5P
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें