रविवार, 12 अप्रैल 2020

महिला ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

उत्तरकाशी, 12 अप्रैल :भाषा: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड क्षेत्र में देर शाम एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार दसगी क्षेत्र के मुरोगी गांव की बीना देवी :28: ने कथित तौर पर गांव के नजदीक जंगल में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली । आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन प्राथमिक जांच में गृह कलेश की बात सामने आ रही है । घटना की सूचना मिलते ही मृतका बीना के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पंहुच गए । डुंडा के तहसीलदार बिरेन्दर सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सभी जानकारियां जुटाईं । तहसीलदार रावत ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3b9PjEE

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें