शनिवार, 11 अप्रैल 2020

उत्तराखंड: आग से 28 घर खाक

उत्तरकाशी, 11 अप्रैल (भाषा) उत्तरकाशी जिले के एक गांव में आग लगने से 28 मकान जलकर राख हो गए और करीब एक दर्जन आंशिक रूप से जल गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उपखंड अधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को बताया कि आग शुक्रवार दोपहर बाद लगी और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे मोरी ब्लॉक के गांव में कतारबद्ध कई मकान इसकी चपेट में आ गए। आग में कुछ मवेशी भी जल गए। कुमार ने कहा कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।एसडीएम के अनुसार प्रभावित परिवारों को स्कूलों के खाली भवनों में भेजा गया है और उनके भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XqC0LS

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें