नैनीताल उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना हॉट स्पॉट घोषित बनभूलपूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को कड़ा विरोध झेलना पड़ा । विरोध तब शुरू हुआ जब टीम ने एक इमाम को क्वारंटीन करने से पूर्व उसका जांच सैम्पल लेना चाहा। क्षेत्र में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और चिकित्सा टीम के बनभूलपुरा मोहल्ले से बाहर निकलने के बाद वहां के करीब एक हजार लोग मुख्य मार्ग पर आ गए। वे किसी को भी मोहल्ले में नहीं घुसने देने की बात करने लगे। बनभूलपुरा में पढ़े-लिखे मुस्लिम परिवार प्रशासन का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या सीमित होने के कारण विरोध करने वाले उन्हें भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। प्रदर्शनकारी मीडिया का भी विरोध कर रहे हैं। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनातप्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर बाद करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोग टीम से बाहर जाने को कहने लगे। टीम और क्षेत्रवासियों में तकरार होती देख मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहां अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जांच के लिए समझाने में जुटी है। हॉट स्पॉट है बनभूलपुरा जिला प्रशासन नैनीताल ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटकर हॉट स्पॉट घोषित किया था । सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पीएसी की दो कंपनी तैनात हैं। इस क्षेत्र में अब बिना इजाजत किसी को घुसने की इजाजत नहीं है। इस क्षेत्र के जमात में शामिल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुरादाबाद में भर्ती पांच कोरोना संक्रमित मरीज भी इसी क्षेत्र के हैं। पुलिस सुबह से शाम तक लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगेइस घटना के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने लाकडाउन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों को सामान्य स्वास्थ्य मे कोई परेशानी न हो इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनभूलपुरा को खोलने के निर्देश दे दिए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट की तैनाती के साथ ही पर्याप्त दवाएं भी रखने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को जिलाधिकारी ने दिए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3a4HsGV
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें