देहरादून, 13 अप्रैल (भाषा) हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र की एक स्थानीय मस्जिद के इमाम को पृथकवास में भेजने की प्रशासन की कोशिश का विरोध करने के लिए जुटी भीड़ के मामले पर गंभीर संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए । यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सचिव गृह को ये आदेश दिए । पुलिस ने बताया कि मस्जिद के इमाम के तबलीगी जमात के किसी सदस्य के संपर्क में आने की बात पता चलने के बाद उन्हें पृथकवास पर भेजा जा रहा था और इसी को लेकर विरोध प्रकट करने के लिये बडी संख्या में लोग घरों से बाहर आ गये । उन्होंने बताया कि विरोध करने के लिए क्षेत्र की एक संकरी गली में लोगों की भीड एकत्रित हो गयी लेकिन पुलिस, खुद इमाम और उलेमाओं के दखल के बाद मामला जल्द ही सुलझ गया । इमाम को मस्जिद में ही रखा गया है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bh1Tlz
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें