कोरोना वायरस के चलते हुए देशव्यापी ने पूरे देश की रफ्तार पर रोक लगा दी है। पर्यटन स्थल पूरी तरह खाली हैं, मगर ऐसे समय में भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में कुछ विदेशी पर्यटक गंगा किनारे घूमते मिले। शनिवार को लॉकडाउन में चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा अपने साथियों दौरे पर निकले थे। गंगा नदी के किनारे अमेरिका, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल के विदेशी पर्यटक घूमते मिले। पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता भी है कि देश में लॉकडाउन है। पुलिस ने सजा के तौर पर उनसे सादे कागज पर 'मैंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, मैं माफी मांगती/मांगता हूं' 500 बार लिखवाया। विदेशी पर्यटकों के बाहर घूमने की घटनाओं पर पुलिस ने शहर के होटलों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि बहुत जरूरी होने पर होटल किसी स्थानीय नागरिक के साथ ही विदेशी पर्यटकों को बाहर जाने दें। जो होटल इसे नहीं मानेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में मिले 35 मरीज, 5 हुए पूरी तरह ठीक उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 35 मरीज मिले हैं, इनमें से 5 पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सबसे ज्यादा राजधानी देहरादून में 18 मरीज मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 8, ऊधम सिंह नगर में 4, हरिद्वार में 3, पौड़ी में 1 और अल्मोड़ा में 1 मरीज मिला है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VjqWNP
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें