मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

उत्तराखंड में दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये

देहरादून, 14 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में पिछले पांच दिनों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद मंगलवार को फिर दो और व्यक्तियों में इस बीमारी की पुष्टि हुई । इसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से पीडितों की संख्या 37 हो गयी है । राज्य सरकार द्वारा देर रात यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दोनों नये मामले हरिद्वार जिले के हैं । हांलांकि, राज्य में कोविड-19 के नौ मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं । आठ अप्रैल को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आए थे लेकिन उसके बाद पिछले पांच दिनों में कोविड-19 का कोई मरीज सामने नहीं आया था ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XHn0cN

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें