सरकारी बयान के अनुसार, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन क्षेत्र के लिए घोषित कोविड राहत पैकेज के अंतर्गत 31 अगस्त तक राज्य के कुल 9398 लोगों के खातों में 3,66,37,580 रू स्थानांतरित किए जा चुके हैं ।
बयान में कहा गया है कि पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी शुरू हो गई है । राज्य सरकार द्वारा इन्हें पांच माह तक दो—दो हजार रू की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी ।
संबंधित होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे द्वारा पर्यटन विभाग के पोर्टल पर अपने जिन कार्मिकों के नाम अपलोड किये जा रहे हैं, उनके खातों में पर्यटन विभाग अनुमन्य सहायता राशि स्थानांतरित कर रहा है ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 जुलाई को कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन और चारधाम यात्रा से जुडे लोगों के लिए 200 करोड रू के पैकेज की घोषणा की थी । उन्होंने कहा था कि इससे लगभग 1.64 लाख परिवार लाभान्वित होंगे ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3zJ7xJd
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें