पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय सिकंदर कलेर किसी व्यापारिक काम के सिलसिले में बुधवार को नैनीताल से यहां आए थे और होटल में रूके हुए थे । सुबह उनके कमरे से बाहर न आने पर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया । पुलिस दवारा दरवाजा तोडे जाने पर सिकंदर अंदर मृत पाया गया।
पुलिस के अनुसार प्रथम द्रष्टया ऐसा जान पड़ता है है कि सिकंदर ने बुधवार रात को काफी ज्यादा शराब पी थी जिसके बाद उन्हें कई उल्टियां हुईं जिसके निशान उनके कपडों पर भी मौजूद थे ।
पुलिस ने बताया कि हांलांकि, मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए घटनास्थल और शव से फोरेंसिक नमूने ले लिए गए हैं तथा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।
एसएस कलेर ने इस माह आप के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा से चुनाव लडने की घोषणा की थी ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ilAJiZ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें