करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री () अपने फैसलों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे कार्य करते हैं, जो जनता और नेता के बीच में दूरी को कम करता है। अभी कुछ दिन पहले जनता दरबार के दौरान एक विकलांग के पास मुख्यमंत्री खुद गए थे और उन्होंने उस विकलांग की समस्या सुनी थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के सरोकार से जुड़ा हुआ एक और फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश दिए हैं कि उनके फ्लीट के समय ट्रैफिक को ज्यादा देर तक न रोका जाए और अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी आदेश करें कि वह यह व्यवस्था सुनिश्चित करें। आमतौर पर देखा जाता है कि मुख्यमंत्री के फ्लीट के समय काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था को रोका जाता है। मुख्यमंत्री की फ्लीट निकल जाने तक ट्रैफिक व्यवस्था जाम रहती है। जमीन से जुड़ा नेता ही जनता के जाम में फंसे होने की परेशानी को समझ सकता है। इसीलिए मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं। पूर्व राज्यपाल ने भी दिया था ऐसा आदेशउत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने भी अपनी सुरक्षा कर्मियों में कटौती की थी और अपनी फ्लीट में गाड़ियों के संख्या को भी घटाया था। पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने एक निजी मीडिया संस्थान को साक्षात्कार दिया था। जिसमें कहा था कि जब उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला तो उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए थे कि उनकी फ्लीट के समय दो मिनट से ज्यादा ट्रैफिक न रोका जाए।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hHhT5i
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें