शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

Uttarakhand earthquake: उत्‍तराखंड में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, जोशीमठ के पास था केंद्र

देहरादून उत्‍तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह भूकंप के झटके लगे। रिक्‍टर स्‍केल पर इनकी तीव्रता 4.6 नापी गई। यह भूकंप सुबह 5.58 मिनट पर आया था। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया। भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र चमोली जिले में स्थित जोशीमठ के 31 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप से इलाके में अफरातफरी मच गई और ब्‍यौरे का इंतजार है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3A4RDsH

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें