पुलिस ने यहां बताया कि घटना बृहस्पतिवार को मध्यरात्रि के बाद हुई जब भारी बारिश के दौरान बंजारावाला में काली मंदिर के पास कार नाले के तेज बहाव में फंस गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दौरान देहरादून के राजपुर क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय राहुल को कार से सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन 30 वर्षीय रायपुर क्षेत्र निवासी नमन का कुछ पता नहीं चला।
सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया और घटनास्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर दूधली गांव के पास नमन का शव बरामद किया गया।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3nnlEke
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें