करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चे लापता हैं। महिला की जान बचा ली गई है। उसके खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह मायके में रुकने को लेकर महिला रब्बानी और उसके पति शहजाद में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति दवाई लेने चला गया और महिला अपने तीन बच्चों को लेकर घर से निकली और शक्ति नहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। महिला और एक बच्ची को बाहर निकाला गया जिसमें से 3 वर्षीय जिया ने दम तोड़ दिया। अन्य दो बच्चे 13 वर्षीय जैनब और 10 वर्षीय जैद की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर कोतवाली प्रदीप बिष्ट ने बताया की रब्बानी नाम की महिला ने अपने पति से कहासुनी होने पर अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी थी। महिला रब्बानी और उसकी बेटी को बाहर निकाला गया लेकिन बेटी ने दम तोड़ दिया। महिला की जान बच गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पति की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3kbJz4d
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें