गुरुवार, 9 सितंबर 2021

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बने उत्‍तराखंड के नए राज्‍यपाल, पंजाब और तमिलनाडु के गवर्नर भी बदले

देहरादून/चंडीगढ़ उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को इस्‍तीफा दे दिया था। गुरुवार को उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया, जबकि आरएन रवि तमिलनाडु के नए राज्यपाल होंगे। राष्‍ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में इन राज्‍यपालों के नाम की घोषणा की गई। इसी तरह, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यूपी चुनाव लड़ सकती हैं बेबी रानी गौरतलब है कि राज्‍यपाल के तौर पर तीन साल पूरे करने के बाद बेबी रानी मौर्य ने इस्‍तीफा दे दिया। इस्‍तीफा देने से पहले उन्‍होंने दिल्‍ली में जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बेबी रानी मौर्य अगले साल होने वाले यूपी चुनाव में उतर सकती हैं। वह 1995 से 2000 तक आगरा की पहली मेयर रह चुकी हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/38UpZCW

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें