ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल की खबर के अनुसार यह दुर्घटना कोरदेस्तान क्षेत्र के कुर्दिश प्रांत में बृहस्पतिवार दोपहर को हुई। खबर के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए 12 लोगों को सानंदाज शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के आपातकालीन संगठन ने बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर और एक एम्बुलेंस बस के अलावा छह एम्बुलेंस को घटनास्थल पर तैनात किया है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। गौरतलब है कि ईरान में सड़क सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है और प्रति वर्ष करीब 17 हजार लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है।
एपी रवि कांत माधव
माधव
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3yBqg89
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें