सोमवार, 13 सितंबर 2021

तेंदुए की खाल के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़, 13 सितंबर (भाषा) वन्यजीव तस्करों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और वन विभाग की टीमों ने एक साधु सहित तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तेंदुए की दो खाल और भालू के दो पित्त बरामद किए हैं।

पिथौरागढ़ के वन प्रभागीय अधिकारी विनय भार्गव ने बताया कि जिले के धारचूला क्षेत्र के खुमटी गांव के रहने वाले आन सिंह अल्मिया और त्रिलोक सिंह के पास से तेंदुए की एक खाल और भालू के दो पित्त बरामद किए गए जबकि जिला मुख्यालय के पास माद गांव में खाफलानी आश्रम के बाबा चंदन गिरि के कब्जे से तेंदुए की एक खाल और उसके दो कैनाइन तथा 11 अन्य दांत बरामद हुए।

रविवार रात तीनों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम 1972 के तहत जेल भेज दिया गया। वन अधिकारी ने बताया कि बरामद तेंदुए की दोनों खालों की लंबाई दो मीटर से अधिक है जबकि भालू के पित्त का वजन 240 ग्राम है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3k2HKq6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें