मंगलवार, 4 मई 2021

Uttarakhand Oxygen Shortage: हरिद्वार के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी से महिला समेत 5 कोरोना मरीजों की मौत

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार में ऑक्सिजन की कमी के चलते कथित रूप से 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। हरिद्वार के रूड़की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में हुई मरीजों की मौत में एक महिला भी शामिल है। हरिद्वार के डीएम ने मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में कथित तौर पर ऑक्सिजन समाप्त हो गई। थोड़ी देर के बाद ही उसे सुचारू किया जा सका। इस बीच वेंटिलेटर पर रखे एक मरीज और चिकित्सकीय आक्सीजन से सांस ले रहे चार अन्य मरीजों की मौत हो गई। पढ़ें: डीएम ने दिए मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि संबंधित अस्पताल का चिकित्सकीय लेखा परीक्षण भी किया जाएगा जिसके लिए रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और दो अन्य चिकित्सकों की जांच टीम गठित की गई है। पढ़ें: रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई यह टीम अस्पताल में ऑक्सिजन की उपलब्धता, मांग व आपूर्ति सहित मरीजों की संख्या वगैरह बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट देगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3xM5lzX

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें