बुधवार, 12 मई 2021

Oxygen in Uttarakhand: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को भेजी 80 मीट्रिक टन ऑक्सिजन की सप्लाई

देहरादून केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सिजन एक्सप्रेस के जरिए भेजी गई 80 मीट्रिक टन ऑक्सिजन को बुधवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए भेजा गया। यहां हर्रावाला रेलवे स्टेशन से प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न स्थानों के लिए ऑक्सिजन वाहनों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र की तरफ से राज्य को भरपूर ऑक्सिजन की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी ऑक्सिजन की कमी नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे अस्पतालों में ऑक्सिजन बिस्तर बढ़ रहे हैं वैसे ही खपत भी बढ़ती जा रही है। रावत ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजी जा रही ऑक्सिजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑक्सिजन आपूर्ति लगातार आगे भी जारी रहेगी। रावत ने कहा कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है जिसे लेकर नौजवानों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर कोविड-19 से निपटने का प्रयास कर रही है और आगे कोई भी आवश्यकता पड़ने पर केंद्र ने प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hiNQSf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें