गुरुवार, 6 मई 2021

उत्तराखंड में आइएएस अधिकारी तीन माह तक एक दिन का वेतन सीएम फंड में देंगे

देहरादून, छह मई (भाषा) कोविड-19 महामारी से जंग में सहयोग के लिए उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी आगामी तीन माह तक प्रतिमाह अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे ।

उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर वेतन कटौती के फैसले की जानकारी दी है।

पत्र में मनीषा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से जंग में सहयोग के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड के समस्त अधिकारी आगामी मई, जून और जुलाई के वेतन से प्रत्येक माह एक दिन के वेतन की कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3f1DMKs

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें