बुधवार, 12 मई 2021

कोरोना के खिलाफ जंग में रिलायंस फाउंडेशन ने दिए पांच करोड़

देहरादून, 12 मई (भाषा) कोविड के खिलाफ जंग में योगदान करते हुए अनंत अंबानी एवं रिलायंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में पांच करोड रूपये की राशि दी है ।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि संघर्ष की इस घड़ी में उनका यह सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3tGVXKL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें