शुक्रवार, 7 मई 2021

उत्तराखंड में उच्च शैक्षणिक संस्थान ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद

देहरादून, सात मई (भाषा) कोविड संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए उत्तराखंड में सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद कर दिया गया ।

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धनसिंह रावत ने यहां एक बयान में कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और उनसे संबंद्ध संस्थानों में सात मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है ।

मंत्री ने कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद करने के फैसले से कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी । कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के अनेक कर्मचारी अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से कई शिक्षकों और प्राचार्यों की इससे जान भी जा चुकी है ।

तीन मई को इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के उच्च शैक्षणिक संस्थानों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखा जाएगा लेकिन इस दौरान आनलाइन पढाई जारी रहेगी ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3vStkvx

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें