मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अनुरोध पर बन रहे इन अस्पतालों में से एक हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगा जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल संचालित करेगा जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में बनने वाला अस्पताल एम्स ऋषिकेश संचालित करेगा।
हल्द्वानी में बनने वाले अस्थाई अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बिस्तर और 100 आईसीयू बिस्तर होंगे जबकि जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में 500 ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर होंगे ।
प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों अस्पतालों के 15 जून तक तैयार होकर संचालन शुरू करने की संभावना है ।
उन्होंने बताया कि परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए डीआरडीओ को 40 करोड रुपये जारी किए जा चुके हैं ।
ओमप्रकाश ने उम्मीद जताई कि अतिरिक्त अस्पतालों के बनने से राज्य में कोविड से ठीक होने वालों की दर बढेगी और मृत्यु दर में कमी आएगी । मंगलवार को एक दिन में अब तक का कोविड मरीजों का सर्वाधिक आंकडा 7028 दर्ज किया गया जबकि 85 अन्य की मौत हो गई ।
मुख्य सचिव ने कहा,' उत्तराखंड सरकार का फोकस पूरी तरह से कोविड संक्रमण में रिकवरी रेट अधिकतम करने पर है। जब रिकवरी रेट बढ़ेगा तो मृत्यु दर स्वाभाविक रूप से कम होगी। मृत्यु दर को सामान्य बनाना ही लक्ष्य है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जारी हैं ।'
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PSSb3e
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें