अल्मोडा, पांच मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के हंदवाडा में रविवार को चार अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ शहीद हुए सेना के लांस नायक दिनेश सिंह गैंरा का मंगलवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले जिले के भनोली गांव निवासी 25 वर्षीय शहीद लांस नायक का पार्थिव शरीर सैन्य अधिकारियों द्वारा यहां लाया गया। रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिजन मौजूद रहे। अल्मोडा के पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने देश की रक्षा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2W314HI
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें