मंगलवार, 5 मई 2020

शराब के लिए जुनून...नैनीताल की सड़क पर ओले और बारिश के बीच लाइन में खड़े हैं लोग

नैनीताल देश भर में शराब की दुकान खुलने के बाद एक ओर जहां अलग-अलग स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के धज्जियां उड़ती दिखीं, वहीं कई स्थानों पर शराब के शौकीन लोग तमाम परेशानियों के बाद लाइन में लगे दिखाई दिए। भीड़ भाड़ के बीच शराब लेने से लेकर धूप और ओले के बीच लोगों का शराब की दुकान के आगे खड़ा होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। मंगलवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मॉल रोड की एक वाइन शॉप के बाहर लोग बारिश और ओले के बीच खड़े होकर शराब के लिए इंतजार करते दिखे। ओले के बीच लोग पूरे इत्मिनान से लाइन में लाइन में लगे रहे और बारी आने पर दुकान से शराब लेकर आगे बढ़े। देश के तमाम हिस्सों में भी दिखी भारी भीड़ उत्तराखंड के अलावा देश के कई अन्य हिस्सों में भी मंगलवार को ऐसी ही स्थितियां देखने को मिलीं, जहां लोग कतारों में लगकर शराब की दुकानों पर खड़े नजर आए। इस दौरान कई राज्यों में भीड़ के कारण पुलिस को शराब की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करान में मुसीबत का सामना करना पड़ा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2SGmJU5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें