देहरादून देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में लोग आगे आ रहे हैं। कोई पीएम केयर्स फंड में डोनेट करके मदद पहुंचा रहा है तो कोई राशन और खाने का इंतजाम कर रहा है। इस जागरूकता मुहिम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री आरुषि निशंक भी आगे आई हैं। आरुषि निशंक ने घर पर ही खादी का मास्क बनाया है। उनके पिता और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी मास्क बनाने की उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। आरुषि ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम हाथ से खादी के मास्क बनाए हैं। इन्हें हमने अपने स्टाफ के बीच बांटा है। मैं अपने पिता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को धन्यवाद देती हूं जो हमेशा मुझे समर्थन और आशीर्वाद देते हैं।' #MASKINDIA: तस्वीर में आरुषि अपने घर पर कुछ लोगों के साथ सिलाई मशीन की मदद से खादी के मास्क सिलते दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ के बीच खादी के मास्क बांटे हैं। आरुषि समाजिक कार्यों में काफी रुचि रखती हैं। वह नमामि गंगे और स्पर्श गंगा अभियान से भी जुड़ी रही हैं। वह कथक डांसर भी हैं। इसके अलावा वह फिल्म प्रोडक्शन का काम भी करती हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Rpfgba
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें