स्वास्थ मंत्रालय का भी मानना है कि अगर भारत ने लॉकडाउन जैसे ऐहतियाती कदम नहीं उठाए होते तो देश में अभी कोरोना वायरस के 2 लाख केस होते।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने बताया, 'भारत ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए ऐहतियाती कदम उठाए। हमने एक ग्रेडेड अप्रोच अपनाया। 2 राज्यों में और केंद्रीय स्तर पर देश में सिर्फ कोरोना वायरस से जुड़े मामलों के इलाज के लिए 587 अस्पताल हैं।' देशभर में 1 लाख आइसोलेशन बेड और 11,500 आईसीयू बिस्तर #कोविड19 के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
देश में कुल लगभग 7,447 केस, 24 घंटे में 1,035 नए केस
अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 7,447 केस सामने आए हैं। अब तक 643 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1035 नए केस सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में इससे 239 लोगों की जान जा चुकी है।

तेज हुई टेस्टिंग की रफ्तार, शुक्रवार को 16,764 टेस्ट
भारत ने अब तेजी से कोरोना वायरस जांच की रफ्तार भी बढ़ाया है। गुरुवार को जहां 16,002 टेस्ट किए गए थे, वहीं शुक्रवार को 16,764 टेस्ट किए गए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक देश में अब तक 1,71,718 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जांच के काम में 146 सरकारी और 67 प्राइवेट लैब केे

द्वारा किया जा रहा है
कॅरोना वायरस का असर पूरे विश्व मे साफ देखा जा सकता है यह अब तक सबसे अहम वायरस है जिसे सभी देशों को नतमस्तक कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें