देहरादून, एक अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस संकट के बीच निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने गयी उत्तराखंड की जमात के सभी 26 सदस्य अभी दिल्ली में ही हैं । उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक(कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने यहां बताया कि निजामुद्दीन मरकज में उत्तराखंड से शामिल जमात के सभी 26 लोग अभी दिल्ली में ही हैं । उन्होंने कहा कि इन लोगों की मोबाइल लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि कर ली गयी है । हालांकि, कुमार ने कहा कि तबलीगी जमातें देश में एक जगह से दूसरी जगह आती-जाती रहती हैं और ऐसे में अगर किसी भी सदस्य में कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आयें तो उसे छुपाना नहीं चाहिए और सामने आना चाहिए । उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर किसी को पृथक रखने की जरूरत है तो वह भी किया जायेगा । पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर केवल दो प्रतिशत है और इससे पीड़ित लोगों के स्वस्थ होने की काफी संभावना है इसलिए इसे छुपाना नहीं चाहिए।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3dKEuui
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें