देहरादून उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में प्रशासनिक अफसरों को जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आने से मना किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बुधवार को बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कई प्रशासनिक अफसर जींस और टीशर्ट पहनकर उच्च अधिकारियों की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। एक राजकीय कर्मचारी होने के कारण ऐसा करना शोभायमान नहीं है। नियम ना मानने पर होगी कार्रवाई डीएम ने आदेश में कहा है कि सभी राजकीय कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ऑफिस आना होगा। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी जींस-टी शर्ट पहनकर ऑफिस आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3nhrZxE
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें