रायपुर क्षेत्र में एक कॉलेज के शिलान्यास समारोह में कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के कथित दुर्व्यवहार से विधायक के क्षुब्ध होने पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर महाराज ने कहा, ‘‘मैं काउ के साथ हूं। ऐसा किसी विधायक के साथ नहीं होना चाहिए। सभी विधायकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।’’ महाराज ने यह भी कहा कि वह इस मसले को पार्टी मंच पर उठाएंगे ।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी मंगलवार को असंतुष्ट विधायक काउ को अपना समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों से भाजपा में आए नेताओं को पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमियों के लोग जब एक बार भाजपा का हिस्सा बन गए हैं तो उन्हें पूरी तरह से स्वीकार किया जाना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया जाना पार्टी के लिए अच्छा नहीं है।’’
महाराज और हरक सिंह रावत और काउ उन करीब 12 कांग्रेस नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने 2014 से 2016 के बीच भाजपा का दामन थामा था।
हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता रायपुर क्षेत्र में एक कॉलेज के शिलान्यास समारोह में विधायक काउ के साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कॉलेज का शिलान्यास करना था और दुर्व्यवहार के बाद काउ मुख्यमंत्री के आने से पहले ही कार्यक्रम स्थल छोडकर चले गए।
घटना से आहत काउ सोमवार को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर आए और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hfORtv
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें